Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सिपाही ने फांसी लगा की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी। जनपद में एक सिपाही ने रहस्यमय हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सिपाही सदर कोतवाली इलाके के सीकटिहा मोहल्ले में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है 2016 बैच का सिपाही रवि तोमर मूल रूप से बागपत जिले का निवासी था। रवि ने करीब 7 माह पहले राजस्थान निवासी पूजा चौधरी नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। यह भी जा रहा है कि पति पत्नी के बीच घटना से पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने बताया कि पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उनका कहना है कि घटना से पूर्व पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments