धूम-धाम से किया गया गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम
उन्नाव। पुरवा विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तौरा में आयोजित विशाल गणेश महोत्सव के आज आखिरी दिन मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम बड़े धूमधाम से किया गया। निरंतर पिछले वर्षों की भांति इस बार भी चार दिनों तक लगातार बच्चो द्वारा मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कर गांव वालों का मन मोहलिया।
जिसके तत्पश्चात पांचवे दिन गणपति बप्पा के विसर्जन के वक्त समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर एक साथ हिस्सा लिया, और 'गणपति बप्पा मोरया अगले बरस फिर जल्दी आ' के जयकारों के साथ मूर्ति विसर्जन किया। इस दौरान गणपति बप्पा कमेटी के सदस्य प्रियंका यादव , गोविन्द यादव ,अनुज यादव(नयन), देवेन्द्र, ज्योति, अवध, नीरज, पिन्टू कुशवाहा, कुलदीप, रंजीत, संजय यादव, समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



No comments