Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस ने घेराबंदी कर 8 शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार




लखीमपुर खीरी। जनपद के पलिया थाना पुलिस की 12 सदस्यों की टीम को उस समय  बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब वह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक साथ 8 लुटेरो को दबोचने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली। लुटेरों तलासी के दौरान पुलिस ने असलहों, कारतूस के अलावा बम, लूटी गई रकम  व बैग बरामद किए है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह गिरोह कई थानों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।गिरोह के खुलासे से कई घटनाएं जो  पलिया ,सम्पूर्णा नगर, सिंगाही थानों में हुई लूट की घटनाओं से भी पर्दा उठ गया है।
बतादे कि खीरी जनपद के पलिया संपूर्णानगर रोड पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश न लगाने की वजह से एसपी रामलाल वर्मा ने पलिया कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक कर  निर्णय लेते हुए संपूर्णानगर कोतवाल डीसी मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। और इसके बाद कोतवाली पलिया प्रभारी दीपक शुक्ला को क्षेत्र में हो रही लूट की घटनाओं को रोकने के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था।

इसी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक खीरी ने पूरे जिले के संदिग्धों पर नजर रखकर उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही करने का अभियान चला रहे थे। इस दौरान मुखबिर द्वारा थाना पलिया संपूर्णानगर रोड पर मोटरसाइकिल सवार 5 संदिग्ध लोगों की सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि वह 3:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक बिना किसी मुखबरी के वह लोगों को पहचान लेते थे कि किसके पास पैसा है और उसका मोटरसाइकिल से पीछा कर रास्ते में रोककर असलहा दिखा लूट करते थे। पुलिस अधीक्षक खीरी ने पलिया थाना क्षेत्र में हुई तीन लूट व संपूर्णानगर क्षेत्र में हुई दो लूट का खुलासा करते हुए एक ही गैंग के 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट की रकम, लूटे गए बैग व अवैध असलहे तथा कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की ।

... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments