Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


सागर। दिन-प्रतिदिन हो रही पेट्रोल-डीजल के दामों मे बढोत्तरी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुरूवार को नगर के मुख्य मार्गो से जुलूस यात्रा निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।

कांग्रेसियों ने कहा पैट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामो में हुई बढ़ोत्तरी से आम आदमी परेशान है,पेट्रोलियम पदार्थो के लगातार बढ़ रहे दामो के कारण अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भी दाम बढ़ रहे है जिसके चलते गरीब जनता की हालत खराब है। कांग्रेसियों के द्वारा मूल्य वृद्धि को वापिस लेने एवं पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई है।

...रिपोर्ट -हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments