जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार मेला का किया गया आयोजन
*मकरोनिया रजाखेड़ी बजरिया में रोजगार मेला का आयोजन*
सागर। जनपद की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी बजरिया मकरोनिया में आज जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला के आयोजन से क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया हो सके,इसलिये रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या को कुछ हद तक कम करने के लिए इस प्रकार के आयोजनो का होना बहुत जरूरी है। रोजगार मेला में 11 कंपनियों शिवशक्ति, बायोटेक्नॉलॉजी, ग्रोफास्ट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, रिलायबल फर्स्ट, वर्धमान फेब्रिक्स, गंगा लेबर, डेवलपमेंट अल्टरनेट, अमेजन सागर ,एल आई आई टी इंस्टीट्यूट आदि के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस रोजगार मेले में कुल 590 आवेदकों ने उपस्थित होकर साक्षात्कार हेतु अपना पंजीयन कराया। जिसमें से 180 आवेदकों का प्राथमिक चयन विभिन्न कंपनियों में नौकरी हेतु किया गया एवं 85 आवेदकों का चयन प्रशिक्षण हेतु किया गया। रोजगार मेला में बलवंत सिंह ठाकुर, मधुकर जाटव, अशोक, गुरु ,अंकित तिवारी, गोकुल लोधी, पार्षद अशोक पटेल, हरलाल साहू, भागीरथ, मिहीलाल अहिरवार, जगदीश मौर्य, श्याम पटेल शुक्ला समेत तमाम नगरवासी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments