सपाइयों ने छात्र जागरूकता अभियान के पाँचवें दिन किया वृक्षारोपण
उन्नाव। समाजवादी
पार्टी के यूथ विंग छात्र सभा द्वारा प्रदेस भर में चलाए जा रहे समाजवादी
छात्र जागरूकता अभियान के पाँचवें दिन उन्नाव जिले के प्रभारी करुणेश द्विवेदी ने
जनपद के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों को समाजवादी पार्टी की
नीतियों से अवगत कराया।

वही छात्र सभा द्वारा निर्धारित संकल्प पत्र को भराने
के साथ ही छात्रों को समाजवादी पार्टी के साथ विकास का भागीदार बनने की
अपील की। आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को समाजवादी
पार्टी से जोड़ने का काम किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष युवजन
सभा, आदिल खान जिलाध्यक्ष छात्र सभा, अनुज यादव (नयन) पूर्व विधानसभा
अध्यक्ष पुरवा समेत तमाम समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।

No comments