पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सगवर/उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में चोरी लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के निर्देशन में गठित टीम के साथ थाना बारासगवर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के महेश खेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। जिनके पास से सोने के जेवरात व 45050 रुपये की नगदी समेत दो अवैध तमंचा बरामद किये। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तो पर कई थानो में आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कई अन्य चोरी की घटनाओँ को स्वीकार करते हुए बताया कि वह गैंग बनाकर घरो में सेंध कर तथा ताला तोड़कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थे।

No comments