Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

समाजवादियों ने पुरवा तहसील में किया विशाल धरना प्रदर्शन

पुरवा/उन्नाव। क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के कारण मंगलवार को तहसील परिसर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक उदयराज यादव के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ता के अतिरिक्त गावों से हजारों का जनसमूह भी उपस्थित था।
पुरवा-मौरावां वाया कालूखेड़ा मार्ग, पड़रीकला-नेवरना वाया उन्नाव, पुरवा-मिर्रीकला वाया सोहरामऊ, बिहार मार्ग, तौरा-मऊ वाया सुल्तानपुर आदि मार्गों की बदहाल स्थिति, आवारा पशुओं से किसान की फसलों की सुरक्षा, पुलिस उत्पीड़न, पुरवा मौरावा मार्ग पर चलने वाले सैकड़ों ओवरलोडेड भारवाहनो को रोकने के सम्बन्ध में, अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखने पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए, असोहा की ग्राम सभा इस्माईलपुर के मजरा मदारीखेड़ा में  5 महीनों से ट्रांसफार्मर के न लगने समेत कई मांगों को लेकर तहसील परिसर में सुबह से ही समाजवादी कार्यकर्ता व जनमानस हजारों की संख्या में उपस्थित होने लगा। 
 
इस दौरान पूर्व विधायक उदयराज यादव ने शासन व प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 24 घण्टे के भीतर जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला जाता था। सड़कों की दुर्दशा वर्तमान में  जैसी है, वैसी कभी नहीं रही। पुलिस ने राजनैतिक कारणों से फर्जी मुकदमे दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार की कई योजनाओं पर तीखा प्रहार किया और धरातलीय हकीकत बयां की। सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनील रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने रोजगार, एक्सप्रेस वे, मेट्रो आदि कार्य पर प्रकाश डाला।
 
प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी राजेन्द्र कुमार, सीओ एम पाल शर्मा, विद्युत एक्सईएन ज्ञानेन्द्र सिंह, पीडब्लू डी के एक्सईएन राकेश समेत  उच्चाधिकारियों ने अपने अपने विभाग की समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन देने पर पूर्व विधायक उदयराज यादव ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। एसडीएम पुरवा ने बताया कि अवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस हिलौली ब्लाक के ग्राम महारानीखेड़ा में 60 बीघे जमीन पर अक्टूबर माह से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरवा उदयराज यादव के अलावा ब्लाक प्रमुख असोहा राजकुमार रावत, ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज यादव, जिला सहकारी समिति के निदेशक हरिकेश यादव, पूर्व विधायक पुत्र आशीष यादव, पूर्व पुरवा विधानसभा अध्यक्ष अनुज यादव, बीतेन्द्र यादव, प्रधान पारा आसिफ, पश्चिम गांव से आसिफ खां, सत्यम् आर्य, बार एसोसिएशन पुरवा के अध्यक्ष सुरेश यादव, दानिश खां, मोहसिन खां, दीपक यादव, पंकज यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आदिल खां, सर्वेश सोनकर, जगदीश लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख पंचम रावत, गुरु प्रसाद यादव, इमरान खान, राजू वर्मा, सोनू मिश्र, जगदीश यादव, आदि हजारों समाजवादी कार्यकर्ता व जनमानस उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष सुनील रावत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह प्रधान द्वारा की गई।

...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया।  (एडवोकेट)

No comments