जवारे विसर्जित करने गए एक ही परिवार के 2 बच्चों की तालाब में डूबकर मौत
सागर। जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत ग्राम पड़रई में जवारे विसर्जित करने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पड़रई में दुर्गा विसर्जन के बाद जवारे और पूजा पाठ सामग्री को विसर्जित करने के लिए गांव के 5 बच्चे गांव के पास बने तालाब में जवारे एवं पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए गए थे। तालाब में जवारे विसर्जित करते समय आकाश पिता कमलेश अहिरवार उम्र 14 वर्ष गहरे पानी में जा पहुंचा और डूबने लगा जिसे बचाने उसी के परिवार के ही रविंद्र पिता परम अहिरवार उम्र 19 वर्ष भी तालाब में बचाने के लिए गया। जिससे दोनों की तालाव में डूवने से मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा कार्रवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments