ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभा यात्रा सम्पन्न
पुरवा/उन्नाव। रामराज की परिकल्पना यह है कि राज्य की जनता सुखी हो, वातावरण शांत हो, तभी सही मायने में रामराज स्थापित होगा। उक्त विचार विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भरत मिलाप शोभा यात्रा के समापन अवसर पर व्यक्त किये। आपको अवगत करा दे कि शनिवार को नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से विभिन्न मार्गो से निकली।
इस यात्रा में शामिल 151 मनोहारी झांकियों का नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा व गगन भेदी नारों से जोरदार स्वागत किया। पैदल, घोड़े व बैंड-बाजे की भक्तिमय राम धुनों से निकली, साधु-संतों की टोलियों से समूचा वातावरण धार्मिक प्रतीत होने लगा। नगरवासियों ने जगह-जगह भण्डारे का आयोजन कर राम भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
ऐतिहासिक एवं पारम्परिक भरत मिलाप शोभा यात्रा नगर स्थित पश्चिम टोला आनन्देश्वरी मंदिर से प्रारम्भ हुई, रामदरबार की झांकी पर निवर्तमान नगर अध्यक्षा के पति व कार्यक्रम संयोजक योगेन्द्र द्विवेदी व कोतवाली प्रभारी पुरवा अरुण प्रताप सिंह ने पूजन-अर्चन करते हुए मंदिर से यात्रा को रवाना कराया। यात्रा प्रारंभ होकर नगर के मोहल्ला पीराशाह, पश्चिम टोला, बेगमगंज, पुराना बस स्टॉप, वजीरगंज, सोनी चौराहा, राजा बाजार होता हुआ कस्टोलवा होकर शीतलगंज स्थित पक्के तालाब पर पहुंचा। यहां पर श्रीराम व छोटे भाई भरत का अनूठा मिलाप देखकर दर्शकों की आंखें भर आई। यहाँ भगवान राम का जोरदार स्वागत हुआ।
स्थानीयजनों संग क्षेत्रीय बाल व युवा कलाकारों ने रामदरबार, हनुमान, भगवान शिव-पार्वती, नवदुर्गा, अंगद, विभीषण, दुर्गा, काली, लक्ष्मी, राधा कृष्ण, विष्णु लक्ष्मी, भगतसिंह, चन्द्रशेषर आजाद, लक्ष्मीबाई, वासुदेव, महाराणा प्रताप, लक्ष्मी, परशुराम, लवकुश, अष्टभुजी नवदुर्गा, श्रवणकुमार, मकरध्वज आदि की 151 मनोरम झांकियों पर पुष्प वर्षा कर नगर वासियों का जोरदार स्वागत देखते ही बनता था।
राम दरबार पहुंचे पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत, शिव बहादुर पटेल, ने भगवान राम की आरती उतारी। समापन समारोह में विधायक अनिल सिंह ने कहा कि भगवान राम की आदर्श, सत्य निष्ठा, भ्रातृप्रेम संग जनप्रेमी की अनूठी मिशाल ने ही भारत को दुनिया का सिरमौर बनाया। लिहाजा उनके आदर्शों से ही समाज एवं देश में समरसता का भाव सम्भव है। विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व भरत के मिलाप के मार्मिक प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। कार्यकम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता हरिसहाय मिश्र, आशुतोष शुक्ला, नवनीत शुक्ला, चौरसिया महासभा के जिलाध्यक्ष शिवम चौरसिया, नगर अध्यक्षा रेनू गुप्ता, ब्रजकिशोर वर्मा, संदीप शुक्ला, नीरज यादव, चेयरमैन पति राजू गुप्ता ने भी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
झांकी संयोजको में से सुंदरलाल, रामूजी, कन्हैया श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, सर्वेश, शौरभ तिवारी, कमलेश लोधी सहित बाल व युवा कलाकारों को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत व प्रशंसा की गई। शोभायात्रा में आयोजन समिति के ठा० अजय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, समाजसेवी संजय चौरसिया, संदीप चौरसिया, पिंटू शुक्ला, सतीश कुशवाहा, संदीप शुक्ला उर्फ राजू, संजय अवस्थी, यतिराज द्विवेदी, ललऊ साहू, रमेश वर्मा, सुनील वर्मा,बहारुद्दीन खां, बच्चू यादव, शांति तिवारी, पी सी मिश्र, अजय मिश्र, विमल बाजपेयी व अरुण गुप्ता सहित हजारों क्षेत्रीय व नगरवासी मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र नाथ द्विवेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
... रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)

No comments