आचार संहिता लगते ही प्रसाशन उतरा सड़क पर
बंडा। शनिवार की दोपहर को आचार संहिता लागू होने की घोषणा होते ही प्रसाशनिक अमले ने शासकीय भवनों और पोलों पर लगे राजनैतिक पोस्टरों एवं बैनरों को हटवाना शुरू कर दिया। शाम के करीब सात बजे तक नगर परिषद के कर्मचारी बैनरों पोस्टरों को हटाते गए वहीं जिनके बड़े प्लेक्स लगे थे उन्होने प्रशासन की कार्रवाही के पहले ही प्लेक्स निकाल कर अपने घर रख लिया। इस दौरान एसडीएम विनय द्विवेदी, तहसीलदार विनीता जैन थाना प्रभारी सतीष सिंह सड़क पर पैदल मार्च करते दिखे।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments