चोरो ने तीन घरों को एक साथ निशाना बनाकर किया लाखों का माल पार
नवाबगंज/उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा कठेरवा के चतुरखेड़ा गांव में बीती देर रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया।
... रिपोर्ट - कमलेश/रजत द्विवेदी। (नवाबगंज उन्नाव)
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चतुरखेड़ा गांव निवासी राकेश, पड़ोसी श्यामू व एक अन्य के घर में बीती रात चोरों ने धावा बोला। और श्यामू के घर से 2 जोड़ी पायल, 3 सोने की अंगूठी 1 मंगल सूत्र , 1 जोड़ी झुमकी, 1 मांग बेंदी, 5 जोड़ी कील व अन्य जेवरात समेत नगदी लेकर फरार हो गए।
वही श्यामू के पड़ोसी हरिकुमार उर्फ़ गुड्डू सविता के घर से सोने का हार व 2 मंगल सूत्र 1 जोड़ी पायल व अन्य जेवरात समेत घर पर रखी 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी । और गांव के राकेश साहू ने बताया कि चोरों ने 1 जोड़ी पायल समेत घर पर रखी अन्य जेवरात उठा ले गये।
घटना की जानकारी पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने मामले जांच कर जल्द चोरो को पकड़ने का आश्वासन दिया ।
... रिपोर्ट - कमलेश/रजत द्विवेदी। (नवाबगंज उन्नाव)

No comments