केरल में नन से बलात्कार : आरोपी बिशप के खिलाफ गवाही देने वाले फादर कट्टूथारा की संदिग्ध मौत
![]() |
| फाइल फोटो |
क्या है पूरा मामला
आरोपी बिशप पर एक नन ने वर्ष 2014 से 2016 के बीच कई बार यौन शोषण का आरोप लगाया है, शिकायत के सौ से ज्यादा दिनों बाद बिशप की गिरफ्तारी न होने पर बीते दिनों ननों ने कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था, उनका कहना था कि राजनीतिक तौर पर बिशप बहुत असरदार हैं, उनके पास ताकत है जो मेरी बहन के पास नहीं है, असरदार नेता उनका समर्थन कर रहे हैं। इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग उठी थी, बाद में दबाव के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
अदालत ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने संबंधी याचिका पर भी सुनवाई की थी और कहा कि वर्तमान में इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। केरल की नन ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच बार-बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसी समूह की पांच और नन ने पीड़िता का समर्थन किया है।

No comments