आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुआ जनपद का लाल,विजय कुमार
| फाइल फोटो : शहीद विजय कुमार |
विजय माता-पिता की इकलौते संतान थे। वह एसएसबी 42 बटालियन बहराइच में तैनात थे। जिनकी कंपनी जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने गई थी। यहां वंतीपुरा पोस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलवामा पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में आतंकवादियों से अकेले लोहा लेते हुए विजय अपनी पोस्ट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की सुरक्षा करने के दौरान शहीद हो गए। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। शहीद विजय के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है।
![]() |
| रोते बिलखते परिजन |

No comments