अपर्णा ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूत बनाने का किया आह्वान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बाद अब उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव भी शिवपाल सिंह यादव के मंच पर आ गई हैं। शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन के बाद पहली बार उनके साथ मंच पर आईं अपर्णा यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि और आगे बढ़े समाजवादी सेक्युलर मोर्चा । शिवपाल सिंह यादव लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। अपर्णा यादव इसी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारीं थीं। विश्वेश्वरैया सभागार में आज उनके साथ मंच पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी थीं।

No comments