ट्रेन की चपेट में आने से मूंगफली बेच रहा युवक घायल
टीकमगढ। जनपद के मवई रेलवे स्टेशन पर मूंगफली बेच रहा युवक ट्रेन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बतादे कि जनपद के ललित पुर निवासी दिलबाग खान पुत्र मोहब्बत खान रेलवे स्टेशन पर मूंगफली बेचने कार्य करता है, बीते दिन वह स्टेशन पर मूंगफली बेचने के दौरान ट्रेन के एक डिब्बे से दूसरे में जाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के एम टी तालिब काजी और पायलेट जावेद नूर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी (टीकमगढ मध्यप्रदेश)

No comments