उन्नाव। जनपद के मियागंज स्थित विधुत सबस्टेशन में कल अचानक अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण मियागंज क़स्बा सहित सैकड़ो गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई, जिससे आम नागरिकों को विधुत से होने वाले रोजमर्रा के कार्य करने में असुविधा का सामना करना पड रहा है, तो वही सब स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए विगत 6 महीने से बकाया वेतन के भुगतान को लेकर सबस्टेशन के गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिला प्रशासन के सामने मांग रखी कि जब तक सब स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जायेगा तब तक वह सब स्टेशन में आग से हुई क्षति को ठीक न करके बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से चालू नहीं करेंगे। प्रसाशन और सब स्टेशन के कर्मचारियों के बीच में हो रही खींचतान से आम जनमानस को दिक्कतों का सामना कारना पड रहा है।
... रिपोर्ट - मो.सुफियान। (मियागंज)
पॉवर हाउस में आग लगने से विधुत आपूर्ति ठप्प
Reviewed by Yogendra Kumar
on
October 20, 2018
Rating: 5
No comments