Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

क्षेत्र में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

सागर। बहरोल थाना अंतर्गत ग्राम मदैया से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल मे कंकाल मिलने से आसपास के गाँवो मे सनसनी फैल गई। वही थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया की मदैया से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले मे अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर आसपास के गाँवो के लोग भी पहुंचे जहा, सगोनी निवासी जगदीश पिता मकुन्दी अहिरवार ने कंकाल की अपने साले के रूप पहचान की। जगदीश ने बताया कि मेरे बड़े दादा की दिनांक 10 अक्टूबर को तेरहवी थी तो मेरा साला ,सम्बलपुर से हमारे यहा सागौनी आया था, जो 13 तारीख को दोपहर अपनी बहन से शौच जाने को कहकर घर से निकला था। जब वह शाम तक घर वापिस नही लौटा तो हम लोगो ने तलाश शुरू की उसके बाद रविवार को सुबह मैंने बाँदरी थाने मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बहरोल थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बन्डा भेजा गया है। मामला विवेचना मे लिया गया है ।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments