एएसआई अहिरवार पर फरियादी ने लगाया झूठे हरिजन एक्ट में फसाने का आरोप
सागर। जनपद के जैसीनगर थाना क्षेत्र के औरिया गांव निवासी बब्लू पाठक ने झूठे हरिजन एक्ट एवं रुपये लेने का आरोप जैसीनगर थाना में पदस्थ एएसआई वी.पी. अहिरवार पर लगाया है, फरियादी पाठक ने एक आवेदन पुलिस अधीक्षक के नाम जैसीनगर थाना प्रभारी हिमाशुधर द्विवेदी को सौंपा है, जिसमें बताया कुछ समय पहले पाठक परिवार एवं हरिजन परिवार के बीच मारपीट हुई थी, जिसको लेकर एएसआई अहिरवार ने हरिजन एक्ट न लगाने के एवज में आवेदक बबलू पाठक को रातभर थाने में बैठाया और कुछ पैसे भी लिए और मारपीट भी की
फरियादी पाठक ने ऐसे पुलिस कार्मचारियों पर उचित क्रार्यवाही करने की मॉग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments