खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सुमेरपुर/उन्नाव। विकासखंड सुमेरपुर में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख योगेश बाजपाई द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चो ने माँ शारदे का गीत गाकर किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख योगेश बाजपेयी, सुमेरपुर खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर, आशीष अवस्थी, शिवम अवस्थी,प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक व गंगा कृष्ण सहित कई लोग उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - ज्ञानेन्द्र अवस्थी। (सुमेरपुर उन्नाव)

No comments