महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आगाज
राजस्थान। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आज से हुआ आगाज। इस दौरान संदीप बजाज ने बताया की समारोह के अन्तर्गत आज क्विज़, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन हुआ। वही कल 7 अक्टूबर को महिलाओ एवं बच्चो हेतु विशेष कार्यक्रम, 8 अक्टूबर को जादुगर जे पी गर्ग द्वारा मैजिक शो, 9 अक्टूबर को अग्रप्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व *10 अक्टूबर को अग्रवाल भवन से सुबह अग्रचेतना रैली एवं सायं 4 बजे महाराजा अग्रसेन जी की विशाल शोभायात्रा आयोजित की गई है। संयोजक अजय जाजोदिया के अनुसार महिलाओं व बच्चों के कार्यक्रम में सीकर से मंजू लोहिया, सन्नू मोदी व लक्ष्मणगढ़ से डॉ. विमला मूंदड़ा अतिथि होंगी।
9 अक्टूबर 18 को अग्रप्रतिभा सम्मान समारोह में श्रीकांत मुरारका,नवलगढ़,ओमप्रकाश चमडिया व विष्णु चमडिया -प्रवासी उद्योगपति लक्ष्मणगढ़,प्रमोद सिंघानिया,चंद्रभान गोयल,फतेहपुर थानाधिकारी मुकेश कानूनगो व संदीप अग्रवाल रहेंगे।
...रिपोर्ट - मुकेश कुमावत । (सीकर राजस्थान)
No comments