कोतवाली परिसर में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन
बांगरमऊ/उन्नाव। कोतवाली परिसर बांगरमऊ में आज थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी बांगरमऊ प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी अम्बरीष भदौरिया, तहसीलदार लालधर यादव व ईओ उमेश मिश्रा उपस्थित रहे।
समाधान दिवस के मौके पर आये फरियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी ने प्रदीप कुमार ने कई समस्याओं का निराकरण कराया, और शेष समस्याओं का निस्तारण कराने का फरियादियों को अस्वाशन दिया।
...रिपोर्ट - रियाजुल हसन। (गंजमुरादाबाद )

No comments