तहसील में वकीलों ने की हड़ताल,काम-काज रहा ठप्प
बांगरमऊ/उन्नाव। सीतापुर में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे और उन्हें जेल भिजवाने के विरोध में पूरे प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। प्रशासन से लगातार अधिवक्ता मांग कर रहे है कि, सीतापुर के अधिवक्ताओं के ऊपर गलत तरीके से लगे हुए मुकदमे वापस कराए जाये और सीतापुर के एसपी व डीएम को हटाया जाये। इसी क्रम में उन्नाव जनपद की तहसील बांगरमऊ में भी लगातार अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी है। जिसके चलते यहां होने वाले सभी कार्य ठप्प पड़ गए है। जिसके चलते आम जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
...रिपोर्ट - रियाजुल हसन। (गंजमुरादाबाद)

No comments