स्कूली बच्चों से भरी टैम्पो पलटी,कई बच्चों को आई चोटें
लखनऊ। जनपद के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर स्कूली बच्चों से भरी टैम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना टैम्पो की ब्रैक फेल होने के चलते बताई जा रही है। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हुए है, वही टैम्पो सवार कई अन्य लोगों को भी गंभीर चोटे आई है। वही घटना की सूचना के बाद भी इटौजा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है। हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

No comments