विधुत लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
पीलीभीत। जनपद के बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भवन निर्माण करा रहे युवक की विधुत लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर मौत हो गई। घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जयपाल पुर की है। जहां गांव निवासी मोतीलाल पुत्र गोकर्ण लाल अपने नये भवन के निर्माण कार्य में लगा था। इस दौरान मोतीलाल अपनी छत पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान मोती लाल अपने घर की छत के ऊपर से निकली ग्यारह हजार विधुत लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
...रिपोर्ट - जोगेंद्र सिंह। (पीलीभीत)

No comments