तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के जहाँगीर नगर कनिगांव निवासी अमरसिंह आज सुबह अपनी मोटरसाइकिल से हैण्ड पम्प का सामान खरीदने आसीवन जा रहे थे, इसी दौरान लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर जयदीप मेडिकल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने अमरसिंह की मोटरसाइकिल टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गये। वही घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मियाँगंज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
...रिपोर्ट - राजेश कुमार। (हैदराबाद उन्नाव)

No comments