अरविंद तोमर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य पदों से दिया इस्तीफा
सागर। जनपद में आज जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य पदों से पार्टी के जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया। उसके बाद होटल कांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का सदस्य वर्षों से हूं तथा समय-समय पर पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारियां मुझे दी गई उन्हें मैंने पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मेरा परिवार 1952 से लेकर आज तक पार्टी के प्रति वफादार रहा है लेकिन मैं पार्टी से पिछले 25 वर्षों से नरयावली विधानसभा का टिकट प्राप्त करने की कोशिश करता रहा, लेकिन पार्टी ने मुझे इस लायक नहीं समझा कि मैं उम्मीदवार बन सकूं। उन्होंने बताया कि इन्हीं सब परिस्थितियों पर बहुत मंथन किया तथा इस निष्कर्ष पर पहुंचा की पार्टी को हम जैसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता ही नहीं। इन सभी कारणों से क्षुब्ध होकर आज मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। उनके साथ उनके सभी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments