भाजपा की कमल यात्रा सम्पन्न
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश मोटरसाइकिल यात्रा पुरवा से उन्नाव के लिए रवाना हुई। इस विधानसभा से यात्रा का नेतृत्व संयोजक सज्जन लोधी व जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने किया।
पुरवा/उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश मोटरसाइकिल यात्रा पुरवा से उन्नाव के लिए रवाना हुई। इस विधानसभा से यात्रा का नेतृत्व संयोजक सज्जन लोधी व जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं की मोटरसाइकिल यात्रा पुरवा से निकली। यात्रा में सैकड़ों समर्थक दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मोदी व योगी के जयकारे बोलते हुए उन्नाव रामलीला मैदान के लिये प्रस्थान किया। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश मोटरसाइकिल यात्रा में पुरवा विधानसभा से उन्नाव रामलीला मैदान के लिये प्रस्थान करते हुये कार्यकर्त्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। यात्रा का शुभारम्भ संयोजक सज्जन लोधी ने किया। उन्नाव पहुंचने पर यात्रा का स्वागत पूर्व प्रत्याशी उत्तम चन्द्र राकेश लोधी एडवोकेट ने किया। उनके साथ डॉ रजनीश वर्मा, सतीश कुशवाहा, रमेश बाजपेयी, गंगा प्रसाद वर्मा, मीडिया प्रभारी कुंज बिहारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर असोहा से भाजपा नेता संजय शुक्ल के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। मौरावा व हिलौली से भी भाजपायी यात्रा में शामिल हुए।

No comments