बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर अब बनाएंगे अपनी सुपरहिट फिल्म राम लखन का रीमेक
डेस्क। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर अब अपनी सुपरहिट फिल्म राम लखन का रीमेक बनाने का प्लान कर रहे हैं। बतादे कि अस्सी के दशक में बनी जाने-माने निर्माता निर्देशक सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म राम लखन का रीमेक करण जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर बनाना चाहते थे,लेकिन बात नहीं बन पाई, जिसके चलते बात वही रुक गई।
लेकिन अब चर्चा है कि अनिल कपूर राम लखन का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह रीमेक रीमेक लखन के नजरिए से होगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक से अनिल अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं। वही हर्षवर्धन कपूर ने अभी तक दो फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी फिल्में सफल नहीं रही है। अनिल कपूर उन्हें एक बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हर्षवर्धन का नुकसान हुआ।
चर्चा में यह भी है कि अनिल कपूर ने हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता निर्देशक सुभाष घई से इस बारे में चर्चा की है, और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। अनिल कपूर का भी हर्षवर्धन के साथ इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है।

No comments