Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सुल्तानपुर अपहरण कांड : सीएम योगी पहुंचे ट्रॉमा सेंटर,लिया रेस्क्यू किए गए बच्चे का हाल



लखनऊ । सुल्तानपुर अपहरण मामले में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद रेस्क्यू किए गए उसके 8 वर्षीय भाई दिव्यांश का हाल लेने सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ट्रामा सेंटर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे।

घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएम को देख बच्चे के परिजन इंसाफ की मांग करते रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि सुल्तानपुर कांड के चारों आरोपी पकड़ लिए गए है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांश के परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्चे के इलाज के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। 
बता दें गुरुवार को स्कूल से घर लौटते वक्त दो सगे भाइयों प्रियांश (6) और दिव्यांश(8) का अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने बच्चे के परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांग थी, लेकिन रकम मिलने की भनक लगते ही अपहरणकर्ताओं ने बच्चों को मार-मार कर अधमरा कर बोरे में बांध दिया। इतने से दिल नहीं भरा तो बिजली के झटके भी दिए। 

घटना में प्रियांश की मौत हो गई। वहीं, पुलिस के करीब आने की सूचना मिलते ही दिव्यांश को मारने की तैयारी कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने अपहरणकर्ताओं में से दो को धर दबोचा, जबकि दो भागने की फिराक में थे। इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अारोपितों के गोली लगी। आनन-फानन में दिव्यांश को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

No comments