पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार
बागपत। पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने असलाह और कारतूस बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में मुबारिकपुर रोड पर बीती देर रात गस्त कर रही पुलिस की लूट के इरादे से खड़े 4 हथियार बंद बदमाशों के बीच मुठभेढ़ हो गई। पुलिस ने काफी देर चली मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ से पता चला की दर्जनभर से भी ज्यादा लूट की वारदातों को ये अंजाम दे चुके थे। हालही में इसी इलाके में एक लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

No comments