अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप
कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना के अंतर्गत निचली गंगनहर में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर मामले की छानबीन में जुट गई। अज्ञात शव की पुलिस ने ग्रामीणों पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली
थी। जिसे नहर से निकलवा पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव देखने से
किसी वृद्ध का लगता है, फिलहाल जाँच की जा रही है।

No comments