अतिक्रमण के कारण पैदल चलना हुआ दुश्वार
गंगोह/सहारनपुर।
नगर का शिव चौक बड़े वाहनों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने के कारण दो घंटे तक जाम के चंगुल में फंसा रहा, लोग परेशान रहे लेकिन वहां कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया।
अतिक्रमण व जाम दोनों ही नगर की दिनचर्या में शामिल हो गए हैं। शिव चौक क्षेत्र पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। चौक पर खड़े रेहड़ी वाले जाम लगने के बावजूद वहां से एक इंच भी पीछे हटना नहीं चाहते। जाम लगने के यह कारण न तो पुलिस के बस में हें और न ही नगरपालिका के। शांति समिति की हर बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हो पाई। कुछ दिन पूर्व ही नगरपालिका के ईओ का ध्यान अतिक्रमण की ओर दिलाया गया था तो उन्होने जल्दी ही अतिक्रमण को हटाने की बात कही थी। सामाजिक संगठन दिन में बड़े वाहनों को नगर से बाहर से निकालने की मांग कर चुके हैं लेकिन पुलिस की मेहरबानी से दिन में ही ऐसे वाहन माल उतारते है। ऐसे ही एक वाहन के कारण शिव चौक जाम के चंगुल में फंस गया। उसी समय स्कूलों की छुट्टी होने के कारण जाम लग गया। जाम के कारण अनेक वाहन जाम में फंस गए जिससे छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। दो घंटे तक पूरा शिव चौक जाम में फंसा रहा।
..... रिपोर्ट- टी•पी• सैनी, सहारनपुर (यूपी)
..... रिपोर्ट- टी•पी• सैनी, सहारनपुर (यूपी)

No comments