योजनाओं की जानकारी देकर, मातृशक्ति को किया जागरुक
गंगोह/सहारनपुर।
नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई, जिसमे सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
ग्राम जुखेड़ी में महिला सशक्तिकरण बैठक में बोलते हुए नोडल अधिकारी शकुंतला देवी ने महिलाओं को बताया कि इस समय सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है। जिनमें कई योजना महिलाओं को मजबूत करती हैं।सरकार द्वारा लड़कियों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान करने हेतु उठाए गए कदमों में अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा,विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री कौशल योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना आदि कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं ने भी महिलाओं को जानकारी दी।आज इस अवसर पर ग्राम प्रधान जूखेड़ी विनोद कुमार,सचिव अमित कुमार, अध्यापक अंजू देवी, सोनिया देवी, लक्ष्मी देवी, दीपांशु, सेठपाल फौजी, योगेश कुमार,मांगेराम, नाथीराम आदि के अलावा ग्राम हैदरपुर, रंगेल,हाजीपुर व धलापडा गांव की महिलाओं ने भी भाग लिया।
.....रिपोर्ट - टी•पी• सैनी, सहारनपुर (यूपी)

No comments