फसल बीमा योजना की जानकारी के लिए किसान ने मांगी आरटीआई
गंगोह/सहारनपुर। फसल बीमा योजना के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश सलारपुरी द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दिये जाने की मांग की गई है।
आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश ने फसल बीमा योजना के बारे में सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि सीएजी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न चिन्ह लगाए हैं ? जिसके बाद सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी कार्यालय में लगाई गई आरटीआई में पूछा गया है कि कुल कितना धन फसल बीमा योजना के तहत आवंटित हुआ, कुल कितने किसानों को इसका लाभ मिला और कितनी धनराशि का भुगतान बीमा कंपनियों द्वारा किया गया। क्योंकि यह जानना जरूरी है कि हमारे जनपद और पडोसी जनपदों में जिला प्रशासन स्तर पर इस बारे में क्या कार्यवाही हो रही है और योजना वास्तविक रूप से किसे लाभ पहुंचा रही है। किसान हितों के मुद्दे उठाने वाले लोकेश सालारपुरी ने बताया कि यह योजना मुख्यतः जिलाधिकारी कार्यालय से ही संचालित है, इसलिए आरटीआई जिलाधिकारी कार्यालय में लगाई गई है। फसल बीमा योजना को लेकर लोकेश सालारपुरी का यह सराहनीय कदम है।

No comments