दबंगो के सामने राजस्व विभाग बौना
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया।(एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। हदबरारी आदेश के अनुपालन में राजस्व कर्मी एवं पुलिस बल के सामने हुई मेड़बन्दी को गांव के दबंगो ने मेड़ गिराकर पुनः कब्जा कर लिया। इनके विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना बिजनौर के चौधरीखेड़ा निवासी मालती देवी पत्नी राजाराम के नाम कोतवाली के तारन खेड़ा में भूमि संख्या 1191 है, जिस पर गांव के दबंग ने अपना कब्जा बना लिया था। उन्होंने अपनी जमीन पाने के लिए उपजिलाधिकारी पुरवा न्यायालय में हदबरारी का वाद दायर किया था, जिसमें सक्षम न्यायालय ने मेड़बन्दी का आदेश कर दिया था। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं राजस्व कर्मी व कई लेखपाल भूमि की पैमाइस बाद मेड़ रखवा दिया था। लेकिन जब सभी कर्मचारी वापस जाते ही दबंग गया प्रसाद पुत्र ब्रज लाल व उनके पुत्र हरि बाबू एवं परिवार के लोगों ने जबरन मेड़ गिरा दिया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह खेत के पास दिखाई पडा तो उसे जान से मार डालेंगे। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई।
ज्ञात हो कि पुरवा कोतवाली के तारन खेड़ा गांव के उक्त दबंग की शेरे पुस्ती से गांव के कई लोग परेशान हैं। इनके द्वारा गांव के कई भूमिधर कास्तकार परेशान हैं। विगत दिनों थाना समाधान दिवस में उक्त दबंग के विरुद्ध कई प्रार्थना पत्र अवैध कब्जेदारी के आये थे, जिनकी पैमाइस में कब्जेदारी भी पाई गई थी। लेकिन उसपर भी कोई कार्यवाई नहीं हुई।

No comments