घर में आग लगने से गिरस्ती स्वाहा, दो गाय एक बकरी़ झुलसी
लखीमपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत पसगवा ग्राम पंचायत के मजरा रमपुरा में बीती देर रात एक घर में आचानक आग लग गई। जिसमें दो गाय व एक बकरी गंभीर रूप से जलकर झुलस गई औंर घर की तमाम गिरस्ती जलकर स्वाहा हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पसगवा ग्राम पंचायत के मजरा रमपुरा निवासी राजेंद्र सिंह ठाकुर उस वक्त आग लग गई जब वह अपने घर में पूरे परिवार के साथ अन्दर सो रहे थे। इस दौरान रात्रि करीब11:00 बजे अचानक घर के छप्पर मे भीषण आग लग गई । जिसमें अन्दर बधीं दो गाय व एक बकरी गंभीर रूप से जल गई ।और उसके साथ में घर में रखा तमाम सामान चारपाई, रजाई, सारे घर के कपड़े बिस्तर व दो साइकिल बच्चों की पढ़ने की किताबें 3500 सौ रुपया और सामान जलकर राख हो गया।
बतादे कि बकरी की आवज सुन खुली परिवार वालों की नींद पर हुई घटना की जानकारी से घर में हडकंप मच गया। परिवार वालों ने छप्पर से तेज आग की लपटें देख चिल्लाना शुरू कर दिया।चिल्लाने की आवाज सुन दौडें ग्रामीणों ने कडी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पर लेखपाल अंजली सिंह पीड़ित परिवार को फोन कर सरकार द्वारा राहत सामग्री दिलाएं जाने की सान्त्वना दी गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने गाय व बकरी का ईलाज किया।
...रिपोर्ट : हरिओम सिंह, लखीमपुर खीरी।

No comments