ईको पर्यटन विकास बोर्ड का अनुभूति कार्यक्रम संपन्न
छात्र-छात्राओ द्वारा वन भ्रमण कर पेड़-पौधौ एवं पर्यावरण के संबंध मे वन अधिकारियों द्वारा जानकारी ली तो वहीं जनरल नालेज से संबंधित परीक्षा भी दी। जिस पर वन मंडल द्वारा उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर वनोपज के प्रदेश अध्यक्ष महेश कोरी जनपद पंचायत रहली के अध्यक्ष संजय दुबे एवं नगर पालिका गढाकोटा के अध्यक्ष भरत चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इको पर्यटन विभाग से प्रशिक्षित अधिकारी के द्वारा बच्चों को जंगल के जंगली जानवरों के साथ पेड़ पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, इस अवसर पर दक्षिण वन मंडल गढाकोटा के वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक भौरहरि के साथ वन अधिकारी व कर्मचारियों व पत्रकार गणों के साथ स्कूली शिक्षक व शिक्षिकाये मौजूद रही।
...रिपोर्ट:हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश।

No comments