Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ट्रॉमा सेंटर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश,गार्ड ने बचाई जान




लखनऊ । पीजीआइ के ट्रॉमा सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा। गार्ड ने युवक को बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वृंदावन कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि वह ई-रिक्शा से शहीद पथ से घर जा रहा था। इस दौरान उसे सड़क पर एक बाइक सवार लहूलुहान पड़ा दिखा जिसे लेकर वह पीजीआइ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। कुछ देर बाद उसकी जेब में रखे साढ़े छह हजार रुपये चोरी हो गए। इससे वह परेशान हो गया और पार्किंग में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। सुरक्षाकर्मी ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसको बाद में उसके घरवालों को सौंप दिया गया। ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सोशल सर्विस अधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया की युवक किसी मरीज के साथ यहां आया था। उसके रुपये कहीं गायब हो गए। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

No comments