ग्राम प्रधान की खुलेआम ग्रामीणों से अवैध वसूली,सम्बंधित अधिकारी मौन
शाहजहांपुर । जनपद के पुवायां क्षेत्र के चेना रुरिया गांव से ग्राम प्रधान द्वारा खुलेआम दलाली करने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से आवास बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से 20,000 रुपये की अवैध वसूली कर रहा हैं। जिसकी शिकायत पर सम्बंधित अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया टीम द्वारा ग्राम पंचायत चेना रुरिया का निरीक्षण करने पर अधिकांश ग्रामीण लोगों से पता चला कि ग्राम प्रधान द्वारा आवास के लिए नीव तो खुदा दी गई हैं, लेकिन 20,000 रुपये न देने पर उनके आवास नहीं बनवाए गए हैं। जिन लोगो ने प्रधान को 20,000 रुपये दे दिए हैं उनके आवास ग्राम प्रधान द्वारा बनवा दिए गए है।
सिधोंली ब्लॉक के चेना रुरिया गांव में लोगों का शोषण ग्राम प्रधान के द्वारा जमकर किया जा रहा है लोगों ने ग्राम प्रधान पर गांव में विकास न करने का आरोप लगाते हुए कि गांव में जगह-जगह रास्तों पर पानी भर जाता है, जिसके चलते लोगों के बच्चों को आवागमन में उस पानी से होकर ही गुजरना होता है। ग्रामीणों ने कहा कई शिकायतों के बावजूद भी उक्त गांव में कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर प्रधान के खिलाफ उचित जांच कर कानूनी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। गांव चेना रुरिया में ग्राम प्रधान सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का भी जमकर पलीता लगा रहा है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं, जिसके चलते गांव में बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद भी विभागीय अधिकारी गांव की समस्याओं को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा इन ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में एक भी सफाई कर्मी सफाई करने नही आता है, इस लिये गांव में गंदगी पनप रही है। ग्रामीणों का कहना है,कि आखिर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही होती है?
...रिपोर्ट - अमरजीत सिंह/पुष्पेन्द्र सिंह,शाहजहांपुर।

No comments