स्कूटी मैजिक लोडर की भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर
टीकमगढ। जिले के जतारा थाना बम्होरी कला क्षेत्र अंतर्गत मऊरानीपुर से सब्जी ले कर आ रहे मैजिक लोडर प्रताप नगर तेगेला के पास स्कूटी और मेजिक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बम्होरी कला सूचना पाकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पांचो घायलों को जतारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान रविंद्र पुत्र मोहन कुशवाहा20 वर्ष ग्राम कंजना व लक्ष्मण पुत्र तुलसी प्रजापति बमोरी अप19वर्ष की मृत्यु हो गई। वहीँ तीन की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर कर दिया जहां परचिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
.रिपोर्ट -खूबचन्द्र लोधी

No comments