पिंक शौचालय व सड़कों का विधायक ने किया उद्घाटन
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया। (एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। स्थानीय विधायक अनिल सिंह ने नगर पंचायत द्वारा निर्मित पिंक शौचालय तथा आधा दर्जन जगहों पर पक्की सड़क व इंटरलॉकिंग सडकों का उद्घाटन किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार तहसील मुख्यालय गेट पर बने पिंक शौचालय का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने किया। साथ ही उन्होंने लगभग आधा दर्जन सड़कों व इण्टरलाकिंग सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू गुप्ता, उनके पति राजू गुप्ता, अधिषाशी अधिकारी रेनू यादव,लिपिक पंकज सविता समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

No comments