यात्री प्रतिक्षालय में बुर्जुग व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
बंडा। स्थानीय बरा चौराहा पर बने यात्री प्रतिक्षालय में बुर्जुग व्यक्ति का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। एसआई जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि व्यक्ति का नाम दुर्गा प्रसाद पिता गोकल पवार निवासी उल्दन थाना बहरोल लगभग 5 वर्षों से परिवार से अलग था। मृतक की पत्नी के निधन हो जाने के बाद व्यक्ति साधू का वेश धारण कर बाबा बन गया था। जिसका दिनांक 13 दिसम्बर की सुबह 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मृत अवस्था में एक व्यक्ति का शव पडा है। शव की जांच के दौरान जेब में आईडी कागजात मिले जिसकी पहचान दुर्गा प्रसाद पवार के नाम से हुई। जिसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी गई, और शव का पोस्टमार्टम कर मामला विवेचना में लिया गया।
रैन बसेरा होता तो बच जाती जानस्थानीय लोगो ने बताया कि बंडा में कही भी रैन बसेरा नही है अगर रैन बसेरा होता तो शायद बुर्जुग व्यक्ति की जान बच जाती। व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हुई है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments