समाजवादी पार्टी आम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा करेगी साफ -सुनील सिंह साजन
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया।(एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। अच्छे दिनों का झांसा देकर जनता को ठगने वालों की पोल खुल चुकी है। चुनाव के पहले जनता की बात करने का ढोंग रचने वाली भाजपा अब बेरोजगार, असहाय किसान व गरीबों के साथ अन्याय क्यों कर रही है? गऊ माता की बात करने वाले, गंगा माँ को स्वच्छ करने का ढोंग करने वाले आज बुलन्दशहर की घटना पर क्यों चुप हैं?
पुरवा/उन्नाव। अच्छे दिनों का झांसा देकर जनता को ठगने वालों की पोल खुल चुकी है। चुनाव के पहले जनता की बात करने का ढोंग रचने वाली भाजपा अब बेरोजगार, असहाय किसान व गरीबों के साथ अन्याय क्यों कर रही है? गऊ माता की बात करने वाले, गंगा माँ को स्वच्छ करने का ढोंग करने वाले आज बुलन्दशहर की घटना पर क्यों चुप हैं?
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व एम एल सी सुनील सिंह साजन ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ी ही बेबाकी से पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर है। इसका ताजा उदाहरण बुलन्दशहर की घटना है। आर एस एस, विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा के लोग केवल भय व दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग किसानों व नौजवानों के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं। प्रदेश की सड़कें खस्ताहाल है। इसका भी ताजा उदाहरण पुरवा मौरावा मार्ग है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने आगरा एक्सप्रेस वे जैसे मार्गों का निर्माण कराया है और क्षेत्र में मौरावा-हिलौली- असरेंदा मार्ग एक मिशाल है। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारा गठबंधन 70-75 सीटें जीतकर भाजपा का सूपड़ा साफ करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ गया है। हमारे नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने प्रदेश में बहुत विकास कार्य कराएं है, उन्ही कार्यों का आज मुख्यमंत्री जी फीता काट रहे हैं। हमारे नेता ने लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनवाया जिसका नामकरण वर्तमान सरकार ने कर दिया। अन्य प्रदेशों में हुए विधान सभा चुनाव रुझानों के बारे में उन्होंने कहा कि हर जगह भाजपा को शिकस्त मिल रही है। हम समाजवादी विचारधारा के लोग प्रदेश की जनता के हित में कार्य करते रहेगें।
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हम अपनी बूथ कमेटियों को सशक्त कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार विरोधियों को करारा जवाब दिया जाएगा और किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होने दूंगा। उन्होंने मीडिया को बताया कि डाक विभाग के सर्वे के अनुसार जनपद में आज भी 3315 गांव विद्युत विहीन हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष राज कुमार रावत, ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल, बिछिया ब्लाक प्रमुख रामप्रसाद, सहकारी समिति के निदेशक हरिकेश यादव, सी एल यादव, मोहसिन खां शीबू, प्रधान पारा आसिफ खां, छोटे सिंह, वेद यादव, पूर्व प्रधान मो आसिफ, बच्चू यादव, दीपक करन, पंकज यादव, सपा विधान सभा अध्यक्ष सुनील रावत, सोशल मीडिया के शान्तनु, कुलदीप चौरसिया, संदीप यादव, मनोज यादव, राजेंद्र यादव एडवोकेट व सुरेश यादव एडवोकेट, आदिल खां, अचल तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यम गुप्ता ने किया और संचालन दीपक यादव ने किया।

No comments