Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत


गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस


गंगोह/सहारनपुर विगत दिवस मोटरसाइकिल-ट्रैक्टर की भिड़ंत में मृतक बीडीसी सदस्य के परिजनों ने लापरवाही से गन्ने से लादकर ट्रैक्टर ट्राली चलाने के आरोप में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ततारपुर कलां निवासी उम्र लगभग 28 वर्षीय बीड़ीसी सदस्य सोनू पुत्र जगपाल शनिवार को किसी काम से गंगोह आया हुआ था। देर शाम जिस समय वह अपने गांव के लिए वापस जा रहा था तो लखनौती के पास स्थित गन्ना क्रय केंद्र के नजदीक उसके बाइक की सामने से गन्ना लेकर आ रहे ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई। सोनू टक्कर लगने के बाद सडक़ किनारे बने नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने दौड़ कर उसे बाहर निकाला। बताया गया कि प्राथमिक चिकित्सा मिलने से पहले ही सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी लेकर आई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात्रि में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। सडक हादसे का शिकार बना बीड़ीसी सदस्य सोनू अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रात को ही परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर मामला दर्ज कराया। मृतक के चाचा मेजपाल पुत्र दीप चंद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में चालक पर ट्रैक्टर को लापरवाही से चला कर उसके भतीजे को टक्कर मारने का आरोप लगाया। बिना नंबर के ट्रैक्टर को पुलिस ने सीज कर दिया है। नवागंतुक कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश में जुटी है, शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

No comments