एक साथ परिवार के पांच सदस्यों ने किया आत्महत्या का प्रयास,तीन की मौत, दो गंभीर
सागर। जनपद की रहली तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिखी गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि दो अन्य सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है, जिन्हे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सागर में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार रात की है।
दिलदहला देने वाली इस घटना से गाँव में मातम छाया हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।
आत्महत्या करने के पीछे जमीनी विवाद के वाद उपजे हालत बताए जा रहे है।चार दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में फांसी लगाने वाले पुरुषोत्तम काछी एवं बलवंत काछी आरोपी थे।जहर खाने वाले रामू काछी पर भी मामला दर्ज हुआ था।

चार दिन पूर्व 23 दिसम्बर को तिखी ग्राम में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस थाने मै दोनों पक्षों पर मारपीट की सामान्य धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया था। मारपीट में घायल एक पक्ष के पाँच लोगो को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।शंकर पटेल की हालत गंभीर होने के कारण भोपाल रेफर किया गया था जिसकी इलाज के दौरान 25 दिसम्बर को रात में मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि शंकर पटेल की म्रत्यु के कारण दहशत में आकर पुरुषोत्तम पटेल उसकी पत्नि सरोजरानी एवं बलबंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि रामू पटेल एवं उसकी पत्नी सीमा रानी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया,सागर मध्यप्रदेश।

No comments