दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या
इटावा। जनपद की पॉश एरिया
मानी जाने वाली फ्रेंड्स कालोनी में देर रात दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मामले की पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस की टीमें मामले की पड़ताल में लगी हैं। दोनों बहनों को कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है।
बतादे कि पचावली में रहने वाली सुशीला राजपूत अपने चार पुत्रों व एक अविवाहित पुत्री के साथ ननिहाल में रहती हैं। उन्हें 50 बीघा जमीन ननिहाल की मिली थी। उसके पास विवाहिता पुत्री सुनीता राजपूत 21 दिसंबर को घर में देवी जागरण होने के अवसर पर आई थी। बुधवार की रात्रि को सुनीता राजपूत पत्नी लेखराज उम्र 42 वर्ष व दूसरी पुत्री लक्ष्मी उम्र 20 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना को अंजाम करीब एक से डेढ़ बजे के बीच में दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर रात्रि करीब दो बजे एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने मौका मुआयना किया और गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को गांव के कुछ लोगों पर ही शक जा रहा है। विवाहिता पुत्री सुनीता का पति लेखराज भी उन्हीं के साथ ही रहता है जो खेती करता है।फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीमें मामले की पड़ताल में लगी हैं।

No comments