69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा कल,हाईकोर्ट ने तलब की टीईटी 2018 OMR सीट
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने टीईटी 2018 के अभ्यर्थियों की अपील स्वीकार करने के साथ ही प्रदेश में कल होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को जारी रखने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद की कल होने वाली 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा अपने समय से होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज अपने फैसले में आवेदक यानी याचियों को प्राविधिक रूप से सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में बैठने देने का निर्देश है। उनका रिजल्ट याचिका के फैसले के अधीन होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने 11 जनवरी को टीईटी 2018 की ओएमआर सीट की तलब है। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल व न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ ने विशेष अपील की सुनवाई करते हुए दिया है। डबल बेंच ने कल फैसला सुरक्षित कर लिया था।
इससे पहले एकलपीठ के आदेश के खिलाफ विशेष अपील दाखिल करने पर डबल बेंच का निर्णय सुरक्षित रखा गया था। 69 हजार शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के ऐन मौके पर यूपी टीईटी 2018 में पूछे गए सवालों के गलत जवाब का मामला फिर सतह पर आ गया है। एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल विशेष अपील पर कल हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। आज अवकाश होने के बाद भी हाईकोर्ट ने इस मामले का फैसला सुनाया।

No comments