अधिवक्ताओ ने सड़क जामकर ईओ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
शाहजहाँपुर। जनपद में विगत एक सप्ताह से जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ठंड को लेकर गरीब असहाय लोगों को जीना दूभर बनता जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिन अधिक ठंड के चलते कोर्ट परिसर में पेड़ से लकड़ी तोड़ते वक्त वकील का पैर टूटने से नाराज अधिवक्ताओ ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया।
बतादे कि अधिवक्ताओ का कहना था कि हमने नगर पालिका से सिविल कोर्ट एवं तहसील परिसर में अलाव जलाने की मांग की थी। जोकी उनकी मांग नहीं पूरी हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के दिन अधिक गलन के कारण वकीलो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुवायां निवासी अलोक कुमार मिश्रा ने कोर्ट परिसर में एक पेड़ के नीचे खड़े होकर लकड़ी तोड़ने लगे। जिस दौरान उनका पैर मुडकर टूट गया। मौके पर उपस्थित अन्य वकील तुरंत उन्हें सीएचसी ले गए। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना से नाराज अधिवक्ताओ ने ईओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर सड़क पर जाम लगा दिया । मामले की जानकारी पर पहुँचे एसडीएम पुवायां सत्यप्रिय सिंह ने वकीलो से वार्ता की, तो वकीलो ने ईओ धर्मवीर सिंह को मौके पर बुलाने की माँग की, और उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के बाद जाम खोलने की बात कही। वही ईओ धर्मबीर सिंह के मौके पर पहुचते ही वकीलो ने उनपर आरोपो की लाइन लगा दी। एस डी एम ने घायल वकील को इलाज की उचित व्यवस्था करने की बात कही और ईओ के खिलाफ डीएम को लिखने का अाश्वासन दिया। तब जाकर अदिवक्ताओ जाम खोला गया। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सिंह, ओमपाल सिंह यादव, सुनील सिंह,समेत अनेक वकील मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - संजीव मिश्रा।

No comments