चोरों ने फिर दी दस्तक नगरवासियों की उड़ी नींद
बांगरमऊ/उन्नाव। नगर के लखनऊ रोड चौराहे पर स्थित मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर अज्ञात चोर नकदी सहित करीब चार लाख कीमत का माल लेकर चंपत हो गए। सुबह दुकान आने पर दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हो सकी। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
नगर के मोहल्ला चौघड़ा निवासी नागेश्वर पांडे उर्फ पुन्नू पुत्र राजाराम पांडे की नगर के लखनऊ रोड चौराहा स्थित अनवर मार्केट में पुन्नू इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। दुकान स्वामी बीते सोमवार की शाम दुकान में ताला बंद कर अपने घर चला गया था। बीती रात अज्ञात चोरों ने मोबाइल शॉप का सटर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए ।चोरों ने दुकान से 29 अदन स्मार्टफोन तथा 32000 की नकदी समेट कर फरार हो गये। चोर शिनाख्त छिपाने के लिए दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डर भी साथ ले गए । आज प्रातः दुकान आने पर मालिक को घटना की जानकारी हुई। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट-रियाजुल हसन / रियाज़

No comments